- Hindi News
- National
- Ujjain News Mp News Farmers Resolution Every Year One Bigha Will Do Organic Farming
किसानों का संकल्प- हर साल एक बीघा में जैविक खेती करेंगे
विशेषज्ञों ने बताए रसायनिक खाद के दुष्परिणाम
भास्कर संवाददाता | उज्जैन
भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ की सहकारी शिक्षा क्षेत्रीय परियोजना की अगुवाई में सेवा सहकारी संस्था मर्यादित पंथपिपलाई के रामवासा गांव में एक दिनी युवा कार्यशाला सहकारिता एवं जैविक कृषि विषय पर आयोजित की।
मुख्य अतिथि कैलाश मकवाना प्रबंधक सेवा सहकारी संस्था मर्यादित पंथपिपलई थे। अध्यक्षता चंद्रशेखर बैरागी परियोजना अधिकारी सहकारी शिक्षा क्षेत्रीय परियोजना और विषय विशेषज्ञ अखिलेश दास जैविक कृषि थे। मुख्य अतिथि मकवाना ने कहा सहकारिता व्यापक जनांदोलन है जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के हर व्यक्ति को प्रतिभागी बनना चाहिए। कृषि विशेषज्ञ अखिलेश दास ने कहा हमने पेस्टिसाइड और रसायनिक खादों का अंधाधुंध उपयोग कर जमीन को इतनी (हार्ड) ठोस कर दी है कि हमें अपने ट्रैक्टरों के हॉर्स पावर बढ़ाना पड़ रहे हैं। बस एक प्रण करें कि हम हर साल एक बीघा भूमि को जैविक में बदलेंगे। अध्यक्षता चंद्रशेखर बैरागी ने की। कार्यशाला में विनोद मकवाना कृषि मित्र का सहयोग रहा। जगदीश नारायण सिंह ने आभार माना।