- Hindi News
- National
- Ujjain News Mp News Former Girls Said Will Contribute To College Development
पूर्व छात्राओं ने कहा- कॉलेज विकास में योगदान देंगे
शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय (जीजीपीजीसी) में शनिवार को पूर्व छात्रा सम्मेलन आैर स्टूडेंट ट्रेकिंग कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि कॉलेज की पूर्व छात्रा एवं अधिवक्ता किरण जुनेजा थीं।
उन्होंने कॉलेज से जुड़ी यादें साझा करते हुए कहा जीतने की जिद हो तो आप अपने लक्ष्य को पा सकती हैं। छात्राओं को सिविल सेवा, स्वरोजगार के साथ ही विधि के क्षेत्र में भी आगे आना चाहिए। पूर्व छात्रा एवं विक्रम विवि की रसायन विभाग की प्राध्यापक डॉ. उमा शर्मा ने कहा कॉलेज का मूल स्वरूप पुरानी यादों को जीवंत कर रहा है। विशिष्ट अतिथि पूर्व छात्रा व भौतिकी अध्ययनशाला विभागाध्यक्ष डॉ. स्वाति दुबे ने कहा कॉलेज के प्राध्यापकों की अध्यापन शैली एवं अनुशासन से बहुत सीखने को मिला है। अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ. उल्का यादव ने की। सौम्या सक्सेना, राधिका सिकरवार, किरण बिलोनिया ने भी विचार रखे। स्वागत भाषण डॉ. अर्चना परमार ने दिया। सभी पूर्व छात्राओं ने कॉलेज की वर्तमान छात्राओं को हर क्षेत्र में आगे लाने आैर कॉलेज विकास में योगदान देने की शपथ भी ली।
जीजीपीजीसी में हुए सम्मेलन में उपस्थित पूर्व एवं वर्तमान छात्राएं।