पूर्व विधायक सेंगर काे काेर्ट अाज सुनाएगा सजा
नई दिल्ली| उप्र के उन्नाव जिले से भाजपा के निकाले गए पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ दुष्कर्म पीड़िता के पिता की माैत के मामले में दिल्ली की विशेष काेर्ट में गुरुवार काे दलीलें पूरी हाे गईं। काेर्ट शुक्रवार काे मामले में सजा सुना सकता है। सजा पर दाेनाें पक्षाें ने दलीलें दी। पीड़िता के वकील ने सेंगर काे कठाेर से कठाेर सजा की मांग की। वहीं काेर्ट में सेंगर ने इंसाफ की गुजारिश की। सेंगर ने जिला जज धर्मेश शर्मा की काेर्ट में सजा के खिलाफ खुद ही दलील दी। सेंगर ने कहा कि 9 अप्रैल 2018 को न्यायिक हिरासत में मारे गए पीड़िता के पिता की हत्या में उसका
काेई हाथ नहीं है। उसने कहा, “मुझे न्याय दो या अगर मैंने कुछ गलत किया है, ताे मेरी आंखों में तेजाब डाल दो, मुझे फांसी दो।’