पैसा डबल करने का झंासादेकर 19 लाख की धोखाधड़ी
पुणे की सांई प्रसाद प्रापर्टी प्राइवेट लिमिटेड चिटफंड कंपनी की धोखाधड़ी का मामला गुरुवार को सामने आया। जयसिंहपुरा निवासी किसान से पांच साल में पैसा डबल करने का प्रलोभन देकर 19 लाख रुपए ठग लिए गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। बताया जा रहा है कि िचटफंड कंपनी के डायरेक्टर, प्रबंधक व एजेंटों ने कई लोगों को शिकार बनाया।
जयसिंहपुरा निवासी सोमेश्वर माली ने बताया वह खेती करता है। दो बीघा जमीन बेची थी जिसके सारे पैसे सांई प्रसाद चिटफंड कंपनी में चले गए। चिंतामन मार्ग निवासी संजय प्रजापत कंपनी में एजेंट था और परिचित होने के चलते उसने साल 2012 में मां व भाई के नाम से कंपनी में 19 लाख की एफडी करा दी। साल 2016 में उससे पॉलिसी की अवधि पूरी होने पर दुगनी राशि वापस मांगी जिसके बाद चार साल बहाना बना रहा था। माली ने बताया उसकी तरह कई लोग धोखाधड़ी के शिकार हुए है। महाकाल थाना पुलिस ने बताया केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डायरेक्टर, प्रबंधक व स्थानीय एजेंट पर केस