पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ujjain News Mp News From 10 To 4 Pm Today Petrail Pump Closed Passenger Buses Will Run Only After Evening

अाज 10 से शाम 4 बजे तक पेट्राेल पंप बंद, यात्री बसें शाम के बाद ही चलेंगी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन | रंग पंचमी पर शनिवार काे शहर के पेट्राेल पंप सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे। निजी यात्री बसें शाम के बाद ही चलेंगी। सिटी बसाें का संचालन नहीं हाेगा। गैस एजेंसियाें में भी अवकाश रहेगा। रंग पंचमी हाेने से शहर में पीएचई द्वारा दाेपहर दाे से तीन बजे तक अतिरिक्त जल प्रदाय किया जाएगा। इधर रंगपंचमी पर गेर को देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त बल शहर में तैनात कर दिया। तोपखाना से महाकाल ध्वज गेर निकलेगी जिसे ध्यान में रखते हुए धार्मिक स्थल व तोपखाना, उपकेश्वर और दौलतगंज चौराहा पर 50 पुलिसकर्मियों का अतिरिक्त बल तैनात किया है। सूबेदार संजय राजपूत ने बताया 800 पुलिसकर्मी ड्यूटी में लगाए है। होली की तरह जिगजेग समेत अन्य व्यवस्थाएं यथावत रखी है।

खबरें और भी हैं...