पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ujjain News Mp News Gold Fell From 45 Thousand Rupees To 42 Thousand Rupees

सोना 45 हजार से गिरकर 42 हजार रुपए पर आया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सोना-चांदी के भाव गत 2 माह से बाजार और ग्राहकों को हैरान कर रहे हैं। अमेरिका मुद्रा डॉलर के मुकाबले रुपया 72.73 रुपए पर बंद हुआ। मुद्रा कारोबारियों की मंशा है कि रुपया थमने के लिए आरबीआई को कोई उपाय करना चाहिए। अगर रुपया लौटकर 72.50 पर नहीं आया तो यह आसानी से एक सप्ताह में 73.50 का स्तर पार कर सकता है।

सोना 90 डॉलर घटा कामेक्स वायदा 1554 सेंट रनिंग 1575 नई हलचल शुक्रवार को देर रात हो गई। मशीन पर सोना 41800 पर आ गया। व्यापार में 500-700 रुपए से 1000 रुपए की तेजी जल्दी आ गई। उसी अनुपात में अचानक भाव भी घट गई। निवेशक आखिर कितने नीचे आ गए। इसका अनुमान लगाना भी कठिन है। देर रात को सोना 42300 नीचे 4225 रुपए रह गया। उज्जैन का सराफा बाजार वर्षभर ग्राहकों से भरा पूरा चला करता था। गत 2-3 माह से भाव उछाल से ग्राहक नदारद हो गए। सोना बेचने वाले ने 40 भाव आए। उस दौरान बेच दिया। 45000 रुपए को पार करता सोना अब कहीं 38000 रुपए के नीचे नहीं आ जाए। बाजार में इसके भाव को लेकर अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है। सोना-चांदी व्यापारी भी अब तेजी मंदी की प्रतिक्रिया देने से बेचते दिखाई दे रहे हैं। 45000 वाला 42000 रुपए के भाव लेकर आया सोना लुभाएगा।

गेहूं् की नई आवक से शहर का व्यापार चलने लगेगा: लंबे समय से जाम पड़ा शहर का व्यापार मंडी में गेहूं के नए सीजन की आवक से चलने लगेगा। आिर्थक रूप से पिछड़ते व्यापार को कहीं से भी राहत नहीं मिल रही है। उज्जैन में सोमवार से गेहूं की बड़ी आवक शुरू हो जाएगी। इन दिनों मंडियों में गेहूं का व्यापार घटे भावों का चल रहा है। माइश्चर वाला गेहूं ज्यादा आने से भाव का पता नहीं चल रहा है। मिलर्स जरूर खरीदी कर रहे हैं। 25 मार्च से समर्थन दाम की खरीदी शुरू होगी।

समर्थन मूल्य से कम पर बिक रहा चना: मंडी में लाल चने के भाव 3650 रुपए लगने पर किसान वापस ले गए। समर्थन मूल्य से खासा नीचे बिकने से किसान गिरे भाव पर बेचना पसंद नहीं करते। सरकार के पास भारी मात्रा में चना होने और ग्राहकी कमजोर से इसमें कोई मांग नहीं है। चना दाल में भी मांग नहीं होने से रुटीन व्यापार ही किया जा रहा है। किसानों की मंशा है कि लाल चना 4500 रुपए और डॉलर चना 6000 रुपए तो बिकना चाहिए।

खबरें और भी हैं...