पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ujjain News Mp News Grain Crores Said Even After 11 Days The Corporation Did Not Provide An Alternative Place

अनाज करोबारी बोले- 11 दिन बाद भी निगम ने नहीं दिया वैकल्पिक स्थान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उज्जैन | सुदामा अनाज मार्केट के कारोबारियों का आक्रोश बढ़ रहा है। वजह है-11 दिन बाद भी नगर निगम ने उन्हें कोई वैकल्पिक स्थान नहीं दिया है। निगम ने पुराने अनाज मार्केट के स्थान पर कमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनाने के लिए यहां से 37 कारोबारियों को बेदखल किया था। व्यापारियों का कहना है कि कार्रवाई के पहले निगम के अफसरों ने उन्हें वैकल्पिक स्थान देने का भरोसा दिलाया था। निगम ने अब तक ऐसा कोई स्थान मुहैया नहीं करवाया जहां से अनाज कारोबार किया जा सके। व्यापारी रवि अग्रवाल ने बताया दूधतलाई क्षेत्र में 60 साल अनाज का कारोबार कर रहे व्यापारियों ने इस शर्त पर स्वेच्छा से दुकानें हटाई थी कि कॉम्प्लेक्स बनने तक निगम उन्हें ऐसा स्थान देगा जहां वे कारोबार कर सकें लेकिन निगम ने ऐसा नहीं किया। रबी सीजन शुरू हो गया है। इस वक्त कारोबार चरम पर रहता है। व्यापारियों ने इस संदर्भ में निगमायुक्त से भी चर्चा की लेकिन वैकल्पिक स्थान देने पर सहमति नहीं बनी। निगम सुदामा अनाज मार्केट की जगह तीन मंजिला कमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनाएगा।
खबरें और भी हैं...