पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ujjain News Mp News Guide Line Will Not Increase But Ask Suggestions From People Till 15

गाइड लाइन नहीं बढ़ेगी पर 15 तक मांगे लोगों से सुझाव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उज्जैन | कलेक्टर गाइड लाइन इस बार नहीं बढ़ेगी बावजूद जिला पंजीयन कार्यालय ने लोगों से गाइड लाइन को लेकर सुझाव मांगें हैं। पंजीयन विभाग केवल प्रक्रिया पूरी कर रहा है, 15 मार्च तक लोगों से सुझाव मांगें गए हैं। जिला पंजीयक मंजूलता पटेल व वरिष्ठ उपपंजीयक एसआर दंडोतिया ने बताया वरिष्ठ जिला पंजीयक एवं संयोजक जिला मूल्यांकन समिति ने बाजार मूल्य मार्गदर्शक सिद्धांतों को बनाया है, जिसका पुनरीक्षण नियम 2018 के तहत तैयार किया है। 2020-21 की गाइड लाइन के
लिए आम जनता के सुझाव वरिष्ठ जिला पंजीयक कार्यालय में आमंत्रित किए हैं। लोग 15 मार्च तक सुझाव दे सकते हैं। कलेक्टर शशांक मिश्र की अध्यक्षता में 9 मार्च को जिला मूल्यांकन समिति की बैठक हो चुकी है।
खबरें और भी हैं...