- Hindi News
- National
- Ujjain News Mp News Harihar Milan And Sehra Will Be Seen In Ger Jhankiyan To Come Out Of Mahakal On Rang Panchami
रंग पंचमी पर महाकाल से निकलेगी गेरझांकियाें में हरिहर मिलन और सेहरा दर्शन हाेंगे
कोरोना वाइरस के संक्रमण को लेकर जिले में जारी अलर्ट के बाद मार्केट में मास्क व सेनेटाइजर की उपलब्धता और काला बाजारी रोकने के लिए ड्रग विभाग सक्रिय हो गया है।
विभाग की टीम ने बुधवार को दवा बाजार सहित पांच सर्जिकल स्टोर पर जांच की है। उन्होंने सर्जिकल स्टोर्स के संचालकों को लिखित आदेश जारी किए कि मास्क व सेनेटाइजर की उपलब्धता बनी रहे तथा नियत दर पर ही बेचे जाएं। काला बाजारी की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। कोरोना वाइरस के बढ़ते संक्रमण से बचाव के लिए लोग मास्क का उपयोग कर रहे हैं। ऐसे में मार्केट में मास्क व सेनेटाइजर की मांग बढ़ गई है। जिसकी तुलना में उपलब्धता कम हो रही है। कलेक्टर शशांक मिश्र के आदेश पर ड्रग इंस्पेक्टर धर्मसिंह कुशवाह ने टीम में साथ में बुधवार को दवा बाजार स्थित फरकिया मेडिकल एजेंसी पर जांच की तो यहां पर मास्क व सेनेटाइजर उपलब्ध मिले। हालांकि मांग की तुलना में कम उपलब्ध हो रहे हैं। सर्जिकल स्टोर्स के संचालकों ने ड्रग विभाग के अधिकारियों को बताया कि पांच हजार की डिमांड करने पर एक हजार मास्क की उपलब्धता ही हो पा रही है। इंदौर से मास्क व सेनेटाइजर की सप्लाई होती है। टीम ने पाटीदार सर्जिकल व गुप्ता सर्जिकल पर जांच की तो पाया कि मास्क आ भी रहे हैं और विक्रय भी हो रहे हैं। दावा बाजार में संचालित झालानी सर्जिकल स्टोर्स पर भी जांच की। यहां भी मास्क उपलब्ध पाए गए।
मार्केट में मास्क व सेनेटाइजर की कमी
5000 मास्क की डिमांड, उपलब्धता 1000 की ही
भास्कर संवाददाता | उज्जैन
14 मार्च को रंग पंचमी पर्व पर श्री महाकालेश्वर ध्वज चल समारोह समिति द्वारा गेर निकाली जाएगी। गेर में हरिहर मिलन, श्रीजी के बंगले सहित 6 झांकियां रहेंगी। मप्र सहित तीन राज्यों के 6 से अधिक बैंड, ढोल शामिल होंगे।
महाकाल मंदिर के पुजारी-पुरोहितों ने बताया कि शाम 6 बजे मंदिर में अतिथियाें द्वारा ध्वज पूजन कर गेर का शुभारंभ किया जाएगा। गेर में 6 झांकियां रहेंगी। इनमें हरिहर मिलन, 56 भोग, हनुमान जी भगवान सूर्यदेव से शिक्षा ग्रहण करते, शिव परिवार, कृष्ण की रास लीला अाैर छटी झांकी में शिव की लीला के दर्शन होंगे। इसके अलावा सबसे आकर्षण का केंद्र भगवान महाकाल के सेहरा दर्शन की झांकी निकलेगी। श्री वीरभद्र भैरवनाथ का रथ भी शामिल रहेगा। गेर में एक चांदी का ध्वज, स्टेट का ध्वज एवं 21 ध्वजाएं, हाथी, घोड़, बग्घी भी निकलेंगे। मप्र उज्जैन-इंदाैर के अलावा महाराष्ट्र के नासिक का ब्रास बैंड, मुंबई का आराध्य ढोल ताशा पथक, पूना का नादब्रह्म और दिल्ली का पंजाबी भांगड़ा ढोल भी समाराेह में शामिल रहेगा। गेर महाकाल से शुरू होकर तोपखाना, दौलतगंज, फव्वारा चौक, नई सड़क, कंठाल, सतीगेट, बड़ा सराफा, छत्रीचौक, गुदरी चौराहा होते हुए पुन: महाकाल मंदिर पहुंचकर समाप्त होगी।