पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ujjain News Mp News Holi Made Of 5000 Feet 20 Feet High Holi In Singhpuri

सिंहपुरी में 5000 कंडों से बनाई 20 फीट ऊंची होली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर की प्राचीन बस्ती सिंहपुरी में 5000 कंडों से बनाई 20 फीट ऊंची होलिका का दहन मंगलवार तड़के होगा। यहां प्राचीनकाल से कंडों से बनाई होली का ही दहन होता है। खास तरह से तैयार कराए गए गाय के गोबर के कंडों का इसमें उपयोग किया गया है। गोधुली बैला में क्षेत्र के ब्राह्मण व अन्य समाजों के परिवारों ने होलिका पूजन किया। इस होली को देखने के लिए शहर के अन्य हिस्सों से भी लोग पहुंचे। पं. गौरव उपाध्याय के अनुसार होलिका पर प्रहलाद रूपी ध्वज लगाया गया है। दहन के बाद यह ध्वज जिस दिशा में गिरेगा उस दिशा मान से ज्योतिषी आने वाले समय की भविष्यवाणियां करेंगे। होलिका दहन में इस पर लगाया गया ध्वज हमेशा सुरक्षित रहता है।

दूध के साथ हर्बल रंगों से शिप्रा का पूजन

फाल्गुन पूर्णिमा पर रामघाट पर तीर्थ-पुरोहितों और समाजजनों ने शिप्रा पूजन किया। शिप्रा में दुग्धाभिषेक के साथ सात हर्बल रंगों का भी उपयोग किया। इसके बाद शिप्रा गंगा मंदिर में कोरोना वायरस से बचाव के लिए आयुर्वेदिक औषधियों से हवन किया गया। पं. वेदप्रकाश त्रिपाठी के अनुसार देवी शिप्रा को 16 सौभाग्य वस्तुएं भी अर्पित की गई।

शिप्रा की सांध्य आरती का नजारा रंगों से सराबोर था। आरती करने वाले पंडित एक हाथ से आरती करते हुए दूसरे हाथ से गुलाल उड़ा रहे थे। दीपकों की रोशनी में रंगों की उड़ान देखने के लिए शहर के लोग जमा थे। पं. राजेश त्रिवेदी के अनुसार शिप्रा आरती में हर्बल गुलाल अर्पित किया गया।

शिप्रा संध्या आरती में उड़ाया गुलाल
खबरें और भी हैं...