कल श्री चिड़ार समाज का होली मिलन समारोह
कल श्री चिड़ार समाज का होली मिलन समारोह
उज्जैन | चिड़ार समाज का होली मिलन समारोह रविवार को सुबह 9.30 बजे से उत्तरामुखी हनुमान मंदिर के पीछे श्री अग्रवाल पंचायत न्यास श्री पुरुषोत्तम नारायण मंदिर परिसर गयाकोटा में होगा। समारोह में लेखा जोखा प्रस्तुत किया जाएगा। धर्मेंद्र गोईया ने बताया सुबह 10 तक रांगोली एवं चित्रकला स्पर्धा होगी। 11 से चेयर रेस चम्मच रेस, खो-खो, डांस, दौड़, गायन आदि की प्रतियोगिताएं एवं प्रस्तुतियां होंगी।