- Hindi News
- National
- Ujjain News Mp News Holika Dahan Will Be Held For The First Time In Shani Navagraha Temple
शनि नवग्रह मंदिर में पहली बार होगा होलिका दहन
उज्जैन | शनि नव ग्रह मंदिर में पहली बार सोमवार रात 8 बजे होलिका दहन होगा। इसके बाद शनि देव की आरती की जाएगी। आयोजक कृष्णा मिश्रा ने बताया इस अवसर पर विश्व शांति और सभी लोगों के जीवन की नकारात्मकता दूर करने के साथ ही तेजी से दुनिया में फैली रहे कोरोना वायरस से ग्रस्त लोगों के स्वस्थ होने की कामना की जाएगी।
मारू भंाबी समाज की गेर : मारू भांबी समाज की गेर मंगलवार सुबह 9 बजे अवंतिपुरा स्थित बाबा रामदेव मंदिर से गेर निकलेगी। अध्यक्ष मनोहरलाल चौहान के अनुसार गैर में शामिल समाजजन परंपरानुसार समाज के गमी वाले घरों पर रंग छिड़कने जाएंगे। केरोनो वायरस की देखते हुए इस बार गुलाल छिड़क कर परंपरा का निर्वाह किया जाएगा।
सनाढ्य ब्राह्मण समाज : सनाढ्य हितकारिणी सभा की गेर सुबह 9 बजे निकाली जाएगी। समाज सचिव पं. राजेश शर्मा ने बताया पदाधिकारी िदवंगत हुए समाजजन के निवास पर रंग-गुलाल डालने जाएंगे।