पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ujjain News Mp News Houses And Plots To Be Found In Shipra And Triveni Vihar Extensions

शिप्रा और त्रिवेणी विहार एक्सटेंशन में मकान और प्लॉट मिलेंगे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यूडीए की त्रिवेणी विहार व शिप्रा विहार योजना में आवासीय प्रोजेक्ट डेवलप किए जाएंगे। जिन पर यूडीए 4 करोड़ रुपए खर्च करेगा। यूडीए ने वर्ष 2020-2021 के बजट में राशि का प्रावधान किया है। नानाखेड़ा क्षेत्र में सीवरेज सिस्टम का कार्य शुरू किया जाएगा। तीन करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट बनाया गया है। इंदौर रोड पर प्रगतिनगर के समीप निजी कॉलोनी गुलमोहर ग्रीन के व्यावसायिक प्लाॅट पर 4 करोड़ से शॉपिंग मॉल बनाया जाएगा। जिसमें दुकानों के अलावा ऑफिस चैंबर बनाए जाएंगे।

नानाखेड़ा क्षेत्र में सी-21 शॉपिंग मॉल के समीप ही यूडीए खाली जमीन पर शॉपिंग मॉल बनाएगा। आगर रोड पर खिलचीपुर से हक्कानीपुरा तक 84 हेक्टेयर में प्रस्तावित आवासीय कॉलोनी के लिए बजट में केवल टोकन राशि रखी है, क्योंकि यह योजना लैंड पुलिंग स्कीम में आ गई है, जिसमें यूडीए को किसानों को 50 प्रतिशत डेवलप प्लाॅट देना है। 25 मार्च को संभागायुक्त आनंद कुमार शर्मा की अध्यक्षता में होने वाली बोर्ड बैठक में बजट पेश किया जाएगा। सीईओ सोजान सिंह रावत ने बताया यूडीए बोर्ड की बैठक में बजट पेश किया जाएगा, जिसमें नानाखेड़ा व इंदौर रोड पर दो मॉल का निर्माण तथा त्रिवेणी व शिप्रा विहार में समझौते के तहत ली जमीन पर आवासीय प्रोजेक्ट डेवलप किए जाएंगे।

बड़े और छोटे व्यापारियों के लिए दुकानें बनेंगी
41 हजार वर्ग फीट में बनेगा तीन मंजिला शॉपिंग मॉल

नानाखेड़ा बस स्टैंड के सामने स्टेडियम सह-वाणिज्यिक योजना के अंतर्गत 41 हजार वर्गफीट व्यावसायिक प्लाॅट पर ग्रीन बिल्डिंग कांसेप्ट पर शॉपिंग मॉल बनेगा। जो कि सी-21 शॉपिंग मॉल के समीप अलग-अलग ब्लॉक में होगा। यह अत्याधुनिक व्यावसायिक परिसर के रूप में होगा। दुकानों के अलावा ऑफिस चैंबर होंगे। सेल्फ फाइनेंस स्कीम में यह शॉपिंग मॉल बनाया जाएगा। यहां बड़ी दुकानों का निर्माण होगा, इससे बड़े संस्थान आ सकेंगे।

38 हजार वर्गफीट में गुलमोहर ग्रीन योजना में शॉपिंग मॉल

निजी गुलमोहर ग्रीन कॉलोनी के 38 हजार वर्गफीट के व्यावसायिक प्लाॅट पर प्राधिकरण शॉपिंग मॉल बनाएगा। इसमें दुकान व ऑफिस चैंबर बनाए जाएंगे। यह भी ग्रीन बिल्डिंग कांसेप्ट पर ही बनाया जाएगा। यहां पर यूडीए ने डेवलपमेंट शुरू कर दिया है। यहां नाले व सड़क का निर्माण कार्य पूरा कर लिया है। टेंडर कर निर्माण शुरू किया जाएगा। यहां छोटी व बड़ी दुकानों का निर्माण होगा, इससे छोटे व बड़े व्यापारियों को व्यापार का मौका मिलेगा।

लोगों को इन योजनाओं में मिल सकेंगे मकान व प्लाट
शिप्रा विहार एक्सटेंशन- नागझिरी, लालपुर, शक्करवासा व हामूखेड़ी की जमीन पर आवासीय योजना लाई जा रही है। एमआईजी व एलआईजी श्रेणी के मकानों का निर्माण हाेगा।

त्रिवेणी विहार एक्सटेंशन योजना- इंदौर रोड पर गोयला खुर्द व मालनवासा की जमीन पर यह योजना लाई जाएगी। यहां पर बड़े प्लॉटस की योजना भी लाए जाने का प्रावधान किया जा सकता है।

शिप्रा विहार क्लौज़ कैम्पस- 179.16 करोड़ से एकात्म परिसर बनाया जा रहा है। एलआईजी व एमआईजी सहित विभिन्न श्रेणी के 146 प्लाॅट रहेंगे।

खबरें और भी हैं...