- Hindi News
- National
- Ujjain News Mp News How Many Cell Phones Are Active During The Incident Police Is Investigating
घटना के दौरान कितने सेल फोन एक्टिव, पता कर रही पुलिस
दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला से लूट का मामला, पुलिस को नहीं दिए बयान
उज्जैन | भैरवगढ़ के माणकचौक में रहने वाली सिमरन चतुर्वेदी से शनिवार को दिनदहाड़े घर में घुसकर बदमाशों ने लूट की थी। रविवार को साइबर सेल की टीम भी घटना स्थल पर जांच करने पहुंची। माणकचौक स्थित घटनास्थल के आसपास घटना के दौरान कितने सेल फोन एक्टिव थे सभी का पीएसटीएन डाटा निकलवाया है। महिला के फोन की काॅल डिटेल भी चैक की जा रही है।
सिमरन चतुर्वेदी ने पुलिस को बताया था कि वह किचन में पानी पीने गई थी, उस दौरान दोपहर पौने दो बजे बदमाश पीछे से आए व मुंह दबा दिया। आंखों पर पट्टी बांधी व बाल पकड़कर घसीटते हुए किचन से हाॅल में लेकर आए। यहां हाथ-पैर बांधने के दौरान मारपीट भी की। बदमाशों ने उसके गहने उतरवाए व अलमारी में रखे देवरानी के गहने भी ले गए। घटना के बाद से सीएसपी एआर नैगी व भैरवगढ़ टीआई जेसी बरडे जांच कर लूट की गुत्थी सुलझाने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कुछ सुराग मिले लेकिन पुख्ता सबूत के बाद किसी नतीजे पर पहुंचेंगे। साइबर सेल प्रभारी राजाराम वास्कले ने बताया काॅल डिटेल व पीएसटीएन डाटा से सारी स्थिति साफ हो जाएगी। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।