- Hindi News
- National
- Ujjain News Mp News In The Commissioned Store Room The Clue Given By Aasit May Soon Be Revealed
कमिश्नरी स्टाेर रूम में अागएसअाईटी काे हाथ लगे सुराग जल्द हाे सकता है खुलासा
कमिश्नरी के स्टाेर रूम में अागजनी के मामले में एसआईटी (स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम) काे कुछ सुराग हाथ लगे हैं। संभावना हैं कि जल्द पुलिस खुलासा कर सकती है।
18-19 फरवरी की रात काे अागजनी हुई थी। एसएसपी सचिन अतुलकर द्वारा गठित एसआईटी गंभीरता व बारीकी से जांच कर रही हैं। पांच सदस्यीय टीम में एक एएसपी, सीएसपी, टीअाई व सब इंस्पेक्टर शामिल हैं। अधिकारियाें का कहना है कि ये ताे स्पष्ट हैं कि अाग लगी नहीं लगाई गई हैं। इसी बिंदु पर जांच अागे बढ़ रही हैं। घटना के पहले माैके के सीसीटीवी की सेटिंग में भी छेड़खानी की जाना पाई गई हैं। इसके पीछे काैन है अाैर उसने कैसे वारदात काे अंजाम दिया? ये पता लगाया जा रहा है। गाैरतलब है कि अागजनी में स्टाेर रूम में रखा जमीन अादि प्रकरणाें से जुड़ा 50 साल पुराना शासकीय रिकाॅर्ड जल गया। शुरू से ही जांच अधिकारी इस घटना काे संदेहास्पद करार दे थे।