- Hindi News
- National
- Ujjain News Mp News In The Mahakala Now Vineet Giri Mahant Of Mahanirvani Akhara
महाकाल में अब महानिर्वाणी अखाड़े के विनीत गिरि महंत
महाकाल मंदिर में भस्म आरती व ओंकारेश्वर मंदिर में पूजन की जिम्मेदारी निभाने के लिए महानिर्वाणी अखाड़े ने महंत विनीत गिरि को नियुक्त कर दिया है। महंत विनीत गिरि महाकाल मंदिर पहुंच गए हैं। उन्हें देवास धर्मशाला में अस्थायी रूप से रुकने की व्यवस्था की गई है। महंत के रूप में अब वे मंदिर में तड़के होने वाली भस्मआरती में भगवान को भस्म अर्पित करेंगे। भस्म अर्पित करने का अधिकार नागा संन्यासी को है। यहां 1980 से महंत रहे प्रकाश पुरी ने स्वास्थ्य खराब होने से मंदिर समिति को पत्र देकर भस्मआरती व पूजन आदि की जिम्मेदारी निभाने में असमर्थता जताई गई थी। इसके बाद मंदिर समिति ने उनके प्रतिनिधि गणेश पुरी को भस्मआरती और ओंकारेश्वर मंदिर में पूजन के लिए शासकीय पुजारियों को जिम्मेदारी दी गई। नए महंत के आ जाने से मंदिर में अब पूर्ववत् व्यवस्था होगी। मंदिर समिति के प्रशासक एसएस रावत के अनुसार नए महंत विनीत गिरि आ गए हैं। उन्हें देवास धर्मशाला में अस्थायी रुप से ठहराया गया है। नए महंत को शुक्रवार से जिम्मेदारी दी जाएगी। मंदिर समिति ने उनकी नियुक्ति का अनुमोदन कर दिया है। इधर महंत प्रकाशपुरी द्वारा नियुक्त मुख्त्यार आनंद पुरी ने मंदिर समिति के इस निर्णय के खिलाफ सरकार को शिकायत की है।
भस्म आरती में भगवान को भस्म अर्पित करेंगे