- Hindi News
- National
- Ujjain News Mp News Inauguration Of 150 Crore Development Works In Mangrola
मंगरोला में 1.50 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण
मंगरोला में निर्माण कार्यों का लोकार्पण करते मंत्री वर्मा।
उज्जैन | प्रभारी मंत्री सज्जनसिंह वर्मा ने रविवार को ग्राम पंचायत मंगरोला में एक करोड़ 50 लाख
रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया।
इनमें र|ाखेड़ी में बने आंगनवाड़ी भवन, पेवर ब्लॉक, बाउंड्रीवाॅल चैनलिंग, सीसी रोड, शेड, मंगरोला से चिंतामन रोड तक स्ट्रीट लाइट, आंगनवाड़ी, आंगनवाड़ी भवन परिसर पेवर ब्लॉक, सामुदायिक भवन निर्माण, सामुदायिक परिसर बाउंड्रीवाॅल निर्माण, नाली निर्माण कार्य तथा ग्राम र|ाखेड़ी में सीसी रोड और नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया।
जो कार्यक्रम पहले से तय उसमें बदलाव क्यों?
तय कार्यक्रम के तहत मंत्री वर्मा को ग्राम पंचायत मंगरोला में लोकार्पण कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वार्ड 51 में भूमिपूजन व लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होना था, यहां से फिर निनौरा जाना था। नेता मंत्री को पहले महानंदा नगर के कार्यक्रम में ले जाने की जिद करने लगे तो उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा- पहले से जो कार्यक्रम तय है, उसमें बदलाव क्यों? यह ठीक बात नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि धार्मिक नगरी में न्याय-अन्याय की परिभाषा बदली जा रही है। नेताओं ने तर्क दिया था कि सर्किट हाउस के पास ही कार्यक्रम स्थल है, आपको मंगरोला से फिर यहां आना पड़ेगा।