- Hindi News
- National
- Ujjain News Mp News Jain Acharya Muktisagar Will Come To Suri City Take Out Procession
जैन आचार्य मुक्तिसागर सूरि शहर आएंगे, जुलूस निकालेंगे
1500 किलोमीटर की पदयात्रा कर आएंगे
कर्नाटक के बेंगलुरु में लगातार तीन चातुर्मास करने के बाद 1500 किलोमीटर की लंबी पदयात्रा कर सोमवार सुबह आचार्य मुक्तिसागरसूरिजी का नगर प्रवेश होगा। सिंधी कॉलोनी चौराहा पर सुबह 9 बजे उनका प्रवेश जुलूस निकलेगा। इसमें मगराज पत्थर से निर्मित प्रभु अभ्युदय पारसनाथ की प्रतिमा रथ में विराजमान होकर निकलेगी। 63 इंच ऊंची यह प्रतिमा बड़नगर रोड स्थित श्री अभ्युदयपुरम् जैन तीर्थ में प्रतिष्ठित की जाएगी। कर्नाटक के प्रसिद्ध हरे रंग के मगराज पत्थर से प्रतिमा निर्मित की गई है। आचार्य का प्रवेश जुलूस तीन बत्ती चौराहा होते हुए पुलिस कंट्रोल रूम के सामने स्थित शीतलनाथ जैन मंदिर पहुंचेगा। यहां आचार्य श्री के प्रवचन होंगे। मंगलवार सुबह 8.30 बजे दौलतगंज स्थित कांच के मंदिर से भी उनका प्रवेश जुलूस निकलेगा जो श्री ऋषभदेव छगनीराम पेढ़ी खाराकुंआ मंदिर पहुंचेगा जहां धर्म सभा होगी। बुधवार को बड़नगर रोड धरमबड़ला स्थित पेट्रोल पंप से जुलूस के रूप में नूतन प्रतिमा को अभ्युदयपुरम् तीर्थ धाम में प्रवेश कराया जाएगा। यहां नूतन भवन एवं भोजनशाला का भूमि पूजन होगा।