- Hindi News
- National
- Ujjain News Mp News Jangra Porwal Samaj Will Perform Todartal Maharaj39s Maha Aarti On 18 Phog Festival On 22
जांगड़ा पोरवाल समाज 18 को करेगा टोडरमल महाराज की महाआरती, फाग महोत्सव 22 को
उज्जैन | जांगड़ा पोरवाल समाज के आराध्य देव टोडरमलजी महाराज की जयंती पर 18 मार्च को दानीगेट स्थित समाज की धर्मशाला में महाराजश्री की महाआरती 151 कर्पूरयुक्त दीपों से की जाएगी। 22 मार्च को टोडरमल जयंती व फूलपाती चल समारोह संयुक्त रूप निकाला जाएगा। चल समारोह के बाद फाग उत्सव एवं होली मिलन समारोह होगा। समाज सचिव मनोज पोरवाल के अनुसार रविवार को दानीगेट स्थित गंगोत्री परिसर में समाज अध्यक्ष राजेश मजावदिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में कचरूलाल वेद, बालकृष्ण मजावदिया, विनय पोरवाल, मांगीलाल पोरवाल, कमल दानगढ़, महिला मंडल अध्यक्ष इंदू मेहता, नवयुवक मंडल अध्यक्ष पिंकेश पोरवाल, उषा फरक्या, संजय सर्राफ मौजूद थे।