पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ujjain News Mp News Jethani Created A False Story Of Loot If The Demand For Devrani Increased In The House

घर में देवरानी की पूछपरख बढ़ी तो जेठानी ने बनाई लूट की झूठी कहानी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पानी की टंकी में फेंकी थी गहनों की पोटली, नल में प्रेशर कम आने पर देवर ने चैक किया

भैरवगढ़ पारसनगर में सात मार्च को घर में घुसकर महिला को बंधक बनाकर लूट की सच्चाई पुलिस ने पता कर ली। घर की बड़ी बहू सिमरन चतुर्वेदी ने लूट की झूठी कहानी गढ़ी थी। घर की छत पर पानी की टंकी से गहने की पोटली जब्त किए जाने के बाद उसने स्वीकारा कि घर में कोई बदमाश नहीं आए, बल्कि उसी ने यह सब कहानी बनाई। कुछ महीने से देवरानी की पूछपरख अधिक हो रही थी। इससे वह खुद को अपमानित महसूस कर रही थी। ससुराल वालों को परेशान करने की मंशा से यह कृत्य किया।

एएसपी रूपेश द्विवेदी ने बताया पहले दिन ही लूट की घटना संदेहस्पद लग रही थी। मौके पर सीएसपी एआर नैगी व भैरवगढ़ टीआई जेसी बरडे ने पहुंचकर महिला व उसके परिजन समेत आसपास के लोगों से घटना के बारे में पूछताछ की थी लेकिन पड़ोसियों का भी यही कहना था कि उन्होंने किसी प्रकार की चीख-पुकार नहीं सुनी और न ही किसी संदिग्धों को कॉलोनी से आते अथवा भागते देखा। बुधवार को नल में प्रेशर कम आने पर देवर ही छत पर पानी की टंकी देखने गया था, तब गहने की पोटली दिख। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पानी की टंकी से गहने जब्त होने के बाद सिमरन से दोबारा पूछताछ की तो उसने स्वीकार किया देवरानी से जलन के चलते यह किया।

सिमरन बोली थी- हाथ-पैर बांधे व गहने लूट ले गए

सिमरन का कहना था बदमाश घर में घुसे व उसकी आंख पर पट्‌टी बांधने के बाद हाथ-पैर बांध घसीटते हुए किचन से हाल में लेकर आए थे जहां मारपीट भी की। इसके बाद अलमारी से गहने निकाल फरार हो गए। कुछ देर बार ससुर ने आकर बंधन मुक्त कराया व पुलिस को सूचना दी। एएसपी द्विवेदी ने बताया
महिला घटना के बाद मेडिकल कराने को तैयार नहीं हुई। घटना स्थल पर जांच में बदमाशों के फिंगर व फुट प्रिंट भी नहीं मिले थे।

खबरें और भी हैं...