- Hindi News
- National
- Ujjain News Mp News Kanad Tillar Canal39s Old Bridge Broken Accident Averted
कानड़ : टीलर नहर का सालों पुराना पुल टूटा, हादसा टला
कानड़ | पचेटी बाड़ी माता के पास टीलर डेम से निकलने वाली नहर पर बना पुल 11 मार्च को टूट गया। अगर पुल से आवागमन चालू रहता तो बड़ा हादसा भी हो सकता था। जनपद सदस्य हुकमसिंह ने बताया पुल तीन दशक पुराना था। एक सप्ताह पहले नहर का पानी पुल क्रेक हो जाने से बह रहा था। संबंधित विभाग को क्रेक की जानकारी मिली तो पुल से आवागमन को प्रतिबंधित कर दिया था।
चौबे की पुण्यतिथि पर आज पुष्पांजलि : उज्जैन | पूर्व निगम सभापति प्रकाश चौबे की पुण्यतिथि पर शुक्रवार शाम 4 बजे सांदीपनि कॉलेज में पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी।