- Hindi News
- National
- Ujjain News Mp News Kapoors Knight For The First Time Know Where Those Days Went
पहली बार कपूर्स नाइट, जाने कहां गए वो दिन...
कलाकारों ने सुनाए होली गीत, जूनियर अक्षय कुमार को मिला गैलेक्सी अवार्ड-2020
इधर होली के उपलक्ष्य में रंग बरसे-4 कार्यक्रम भी अकादमी में हुआ। जिसमें जूनियर अक्षय कुमार ने तेरी मिट्टी में मिल जाऊं आैर बाला ओ बाला गीत पर विशेष प्रस्तुति दी। जूनियर अक्षय कुमार को गैलेक्सी अवार्ड-2020 से भी सम्मानित किया गया। भोपाल की पूजा ठाकरे को गैलेक्सी सिंगर अवार्ड-2020 से सम्मानित किया गया। मनोज सुराना ने बताया धरा मालवीय, नीरज बड़ोदिया, राजेश द्विवेदी, नवतेजा, संध्या, जितेंद्र, रोहित चांवरे, लखन एवं पूजा, जितेंद्र शिंदे ने गीत सुनाए। आराध्या शर्मा ने योग आैर तन्वी गोलेचा ने भी प्रस्तुतियां दी। कलाकारों ने अक्षय कुमार पर फिल्माए गीतों के अलावा होली गीत भी सुनाए। संस्था प्राइड ऑफ उज्जैन को भी सेवा कार्यों में सहभागिता के लिए सम्मानित किया गया।
उज्जैन | कालिदास अकादमी के संकुल हॉल में गुरुवार रात जाने कहां गए वो दिन... कपूर्स स्पेशल नाइट हुई। जिसमें फिल्म अभिनेता, निर्माता-निर्देशक राज कपूर के साथ शम्मी कपूर, शशि कपूर, ऋषि कपूर सहित पूरे कपूर परिवार पर फिल्माए गीतों की ही प्रस्तुतियां हुईं।
उज्जैनी संगीत अकादमी के निर्देशन एवं लायन्स क्लब के संयोजन में लायन्स क्लब के होली मिलन समारोह के रूप में यह कार्यक्रम रखा गया। शहर में पहली बार कपूर परिवार पर हुई इस संगीत संध्या में कलाकारों ने रमैय्या वस्तावैंया..., जाने कहां गए वो दिन..., परदा है परदा..., लागा चुनरी में दाग मिटाऊ कैसे..., देर ना हो जाए कहीं... सहित कपूर परिवार के सदस्यों पर फिल्माए 30 गीत सुनाए। उज्जैनी संगीत अकादमी के अध्यक्ष डॉ. मोहसिन खान ने बताया कार्यक्रम में डॉ. प्रीति श्रीवास्तव, डॉ. पिंकेश डफरिया, साहेब राज, मास्टर मन्नू उस्ताद, दीपा वर्रा, आशु नागर, अंशु पांचाल, मनोज नागर, सीमा लड्ढा, अजय खत्री, प्रीति दीक्षित आदि ने गीत सुनाए।