जयपुर में रुके विधायकों की नजर बेंगलुरू पर
3. जयपुर से
जयपुर के नजदीक दो रिसॉर्ट में रुके 85 विधायकों की निगाहें बैंगलुरू में रुके 19 विधायकों पर हैं। इसकी वजह बागी विधायक भी एक साथ आ जाए तो सरकार पर वर्तमान संकट टल जाए। फुर्सत के क्षणों में खूब हंसी-ठिठोली भी हो रही है। दिल्ली से आए वरिष्ठ नेता हरीश रावत के साथ बैठे विधायकों ने जैसे ही सामने से सुरेंद्र सिंह शेरा को आते देखा तो सभी विधायक एक सुर में बोले देखो-देखो कौन आया शेर आया शेर आया। वहीं, लॉन में कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक ने विधायक आरिफ मसूद, हर्ष यादव समेत अन्य विधायकों से चर्चा की। इधर, मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी दिन में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत से बात की। बाद में मुख्यमंत्री ने अलग-अलग विधायकों से भी बात की। विधायकों ने एक-दूसरे से चर्चा के दौरान कांग्रेस पार्टी में बने रहने की प्रतिबद्धता दोहराई है। सभी ने कहा कि वे कांग्रेस पार्टी में ही रहेंगे। उल्लेखनीय है कि बुधवार को कांग्रेस पक्ष के 88 विधायकों को विशेष विमान से भोपाल से जयपुर भेजा गया है, जिनमें 4 निर्दलीय विधायक शामिल हैं। जयपुर पहुंचे विधायकों में से 43 विधायकों को जयपुर के ब्यूना विस्टा और 40 को ट्री हाउस रिसोर्ट में रोका गया है।
हर्ष खटाना