धर्मशाला में शिफ्ट होगा महानिर्वाणी अखाड़ा
मंदिर समिति परिसर से खाली कराएगी
आनंदपुरी के जाने के बाद महानिर्वाणी अखाड़े के कमरे के बाहर रात को पुलिस बल तैनात किया गया।
उज्जैन | महाकाल मंदिर परिसर स्थित महानिर्वाणी अखाड़े को दिए कमरे को परिसर के ही देवास धर्मशाला में शिफ्ट किया जा रहा है। कमरे में ठहरे जूना अखाड़े के आनंद गिरि रविवार शाम स्वयं चले गए हैं। अब कमरे में महानिर्वाणी के गणेश गिरि और कुछ अन्य साधु रह गए हैं। शाम को सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल और सहायक प्रशासनिक अधिकारी चंद्रशेखर जोशी ने कमरे पर जाकर साधु-संतों से बातचीत भी की। माना जा रहा है कि कमरा खाली होने के बाद प्रशासन इस परिसर के चौड़ीकरण की योजना को मूर्त रूप देगा।