- Hindi News
- National
- Ujjain News Mp News Mahidpur Stone Pelting At Two Places Two Bikes Burnt
महिदपुर : दो गुटों में 3 जगह पथराव, दो बाइक जलाई
महिदपुर में शनिवार रात दो गुटों में विवाद के बाद तीन स्थानों पर पथराव हुआ। उपद्रवियों ने दो बाइक जला दी। तीन पुलिसकर्मी सहित चार लोग घायल हो गए। विवाद गणेश चौपाटी से शुरू हुआ। यहां दो समुदाय के लोगों में 30 मिनट तक पथराव चला। एसडीओपी यूके दीक्षित, तहसीलदार आरके गुहा मौके पर पहुंचे लेकिन पुलिस बल कम होने से भीड़ पर काबू नहीं हो पाया। इस दौरान राजेन्द्र मार्ग व मोती बाजार के पीछे भी पथराव होने लगा। उज्जैन से फोर्स आने के बाद स्थिति नियंत्रित हुई। एएसआई देशराज वर्मा चाकू लगने से घायल हो गए। जिन्हें उज्जैन रैफर किया। पुलिसकर्मी अभिषेक तोमर, बीएन शर्मा व रहवासी अशफाक अहमद घायल हुए हैं। रात डेढ़ बजे एसएसपी सचिन अतुलकर और कलेक्टर शशांक मिश्र महिदपुर पहुंचे।
उपद्रवियों ने बाइक में आग लगा दी