- Hindi News
- National
- Ujjain News Mp News Malviholi With Tomato Soil Paste City Will Dance In Krishna Devotion
टमाटर, मिट्टी के लेप से मालवीहोली, कृष्ण भक्ति में झूमेगा शहर
स्वर्णिम भारत मंच का गोपाल मंदिर पर रंगपंचमी पर रापट रोलिया का आयोजन
द्वारकाधीश भगवान श्रीकृष्ण के आंगन गोपाल मंदिर पर स्वर्णिम भारत मंच की अगुवाई में 14 मार्च रंगपंचमी पर्व पर मालवी रापट रोलिया का आयोजन किया जाएगा। इसमें देसी टमाटर, पीली मिट्टी के लेप से होली मनाई जाएगी। कार्यक्रम संयोजक जयंतसिंह गौर व पीयूष चौहान रहेंगे। मंच के दिनेश श्रीवास्तव बताया इस वर्ष द्वारकाधीश के सामने संगीत की धुन पर युवा थिरकेंगे। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रंगपंचमी की धूम संगीत की धुन पर गोपाल मंदिर पर रहेगी। कार्यक्रम संयोजक गौर व चौहान ने बताया रंगपंचमी पर ऐसे तो पूरे शहर में होली की धूम रहती है पर खास बात यह है कि गोपाल मंदिर भगवान कृष्ण के दरबार मे कृष्ण भक्तों के लिए रापट रोलिया का आयोजन करता है जिसमे बड़ी संख्या में शहरवासी सम्मिलित होकर होली खेलते हैं।