- Hindi News
- National
- Ujjain News Mp News Malwa Ratna Will Be Awarded To Poet Vedavrat Vajpayee
कवि वेदव्रत वाजपेयी को देंगे मालवा रत्न सम्मान
मालीपुरा में 73वां अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आज
उज्जैन | मालीपुरा सांस्कृतिक समिति की ओर से होली पर सोमवार रात 9 बजे 73वां अखिल भारतीय कवि सम्मेलन होगा। इस मौके पर राष्ट्रीय कवि वेदव्रत वापजयेपी को मालवा र| सम्मान प्रदान किया जाएगा। संस्था संरक्षक सत्यनारायण चौहान, अध्यक्ष देवेंद्र गेहलोत व सचिव राकेश चैहान के अनुसार मालीपुरा पर रात 9 बजे होने वाली कवि सम्मेलन में देश के ख्यातनाम कवियों को आमंत्रित किया है। सूत्रधार कवि अशोक भाटी होंगे। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र को फूलों से सजाया जाएगा व आकर्षक मंच बनाया जाएगा।
इन कवियाें को आमंित्रत किया : वेदव्रत वाजपेयी (वीर रस लखनऊ), घनश्याम अग्रवाल (हास्य रस अकोला), शांति तूफान (हास्य रस निंबाहेडा), अखिलेश द्विवेदी (हास्यरस इलाहाबाद) सुमित्रा सरल (गीत गजल वड़ोदरा), अर्जुन हल्लड़ (हास्यरस सोजत), राम भदावर (वीर रस इटावा), तिलकराज सोलंकी (उज्जैन), दमदार बनारसी (हास्य रस बनारस)।