एमबीए की छात्रा घर से बाजार का कहकर गई, वापस नहीं लौटी
एमबीए की छात्रा घर से बाजार का कहकर गई, वापस नहीं लौटी
भास्कर संवाददाता | उज्जैन
बंबाखाना बलवट भैरव की गली निवासी विजय नामदेव की बेटी बबीता नामदेव (24 साल)गुरुवार शाम चार बजे से लापता है। वह एमबीए की छात्रा है और शाम काे बाजार का कहकर गई थी। परिजनों ने खाराकुंआ थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट की है। पुलिस को बताया कि वह कोचिंग पर जाती थी लेकिन किसके यहां पढ़ाई कर रही थी यह नहीं मालूम है। एसआई निरंजन शर्मा ने बताया मामले में छात्रा के बारे में पता किया जा रहा है।
दबिश देकर तीन जुआरी पकड़े, एक फरार
उज्जैन | महाकाल थाना पुलिस ने गरीब नवाज कॉलोनी में कॉम्पलेक्स के पास दबिश देकर जुआ खेलते राजा, फिरोज व जावेद को गिरफ्तार किया। 4300 रुपए नकदी भी जब्त होना बताई गई है। पुलिस कार्रवाई के बाद आरोपियों के परिजनों ने थाने से जमानत के लिए हंगामा भी किया लेकिन ने धारा 151 में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर दी। एएसआई लोकेंद्र सिंह ने बताया दबिश के दौरान आरिफ नामक जुआरी फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है।