पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ujjain News Mp News Mercury Increased By 160 Still 350 Less Than Normal Two Days Cold

1.60 बढ़ा पारा, फिर भी सामान्य से 3.50 कम, दो दिन हल्की ठंडक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उज्जैन | उत्तर भारत से आए सिस्टम के कारण फिर से बढ़ी ठंड का असर अब धीरे-धीरे कमजोर होने लगा है। हालांकि ठंडी हवा आने के कारण दो-तीन आैर हल्की ठंडक बनी रहेगी। शहर में रविवार को दिनभर 6 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चली। दिन में तीखी धूप निकलने के बावजूद बीते 24 घंटों के भीतर तापमान 1.6 डिग्री बढ़ गया। दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3.5 डिग्री कम है। सुबह 11 बजे तक हल्की ठंडक बनी रही। इधर रात में भी तापमान 1.8 डिग्री बढ़ने के बावजूद ठंड का असर बना रहा। शनिवार-रविवार की रात न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहा। जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक डॉ. आरपी गुप्त ने बताया उत्तर भारत से अभी भी ठंडी हवा आ रही है। दो-तीन दिनों तक हल्की ठंडक बनी रह सकती है।
खबरें और भी हैं...