- Hindi News
- National
- Ujjain News Mp News Mla Said Make Nanakheda Stadium Of International Standard State Government In Charge Minister39s Reply We Will Give As Much Money As We Can From The Center
विधायक बोले- नानाखेड़ा स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाएं राज्य सरकार प्रभारी मंत्री का जवाब- केंद्र से जितनी राशि दिलाओंगे उतनी हम भी दे देंगे
इधर 200 करोड़ के विकास की शर्त पर निजी हाथों में देने की तैयारी में यूडीए
वार्ड 51 में 3.81 करोड़ के निर्माण का भूमिपूजन-लोकार्पण समारोह में नेताओं की मंच से बयानबाजी
जिले के प्रभारी मंत्री सज्जनसिंह वर्मा ने रविवार को वार्ड-51 में 3.81 करोड़ रुपए से लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस दौरान उज्जैन दक्षिण के विधायक डॉ.मोहन यादव ने मंच से कहा- शहर विकास के लिए आभार लेकिन नानाखेड़ा स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय बनाएं। मंच से अपने उद््बोधन में प्रभारी मंत्री ने इसका जवाब दिया कि मैं कमलनाथ सरकार की ओर से घोषणा करता हूं कि जितनी राशि केंद्र सरकार से मिलेगी, उसका मैचिंग अमाउंट मैं राज्य सरकार से दूंगा। वर्मा ने कहा- हम सबका प्रयास है कि उज्जैन नगरी की पहचान धार्मिक नगरी के साथ बतौर खेल नगरी के रूप में भी हो। सांसद अनिल फिरोजिया ने कहा- केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू से आग्रह किया था। वे नानाखेड़ा को स्टेडियम के रूप में विकसित करने के लिए सहयोग देने को तैयार हैं। हमारी ओर से जल्द ही प्रस्ताव भेजा जाएगा। जबकि हकीकत यह है कि जनप्रतिनिधियों से सालों से नानाखेड़ा स्टेडियम की सुध नहीं ली।
स्टेडियम के लिए यह प्रस्ताव : यूडीए ने बाउंड्रीवाल व गेट बनाया। स्टेडियम को बीओटी व पीपीपी में देने की तैयारी है। खेल गतिविधियों के संचालन के लिए ऑफर मंगवाए। एमपीसीए ने रुचि भी दिखाई है। हालांकि अभी किसी भी खेल संस्थान की ओर से ऑफर नहीं डाले गए हैं। **
50 लाख की लागत से सी-21 मॉल के सामने क्रॉस पुलिया बनाएंगे
60 लाख की लागत से बिरला अस्पताल से देवास रोड तक डिवाइडर का लोकार्पण किया। वार्ड पार्षद शैलेंद्र बीनू कुशवाह ने बताया 20 लाख से महाश्वेतानगर में उद्यान विकास, 1.16 करोड़ से सीसी रोड व पेवर ब्लॉक, 31 लाख से महाकाल वाणिज्यिक केंद्र सी-6 पंक्ति के सामने रिटेनिंग वाल निर्माण, 40 लाख से मनोविकास केंद्र के पास उद्यान विकास, 50 लाख से सी-21 मॉल के सामने क्रॉस पुलिया और नाला निर्माण और 42 लाख से भरतपुरी चौराहे का सौंदर्यीकरण का भूमि पूजन किया। महापौर मीना जोनवाल ने कहा निगम निरंतर काम करवा रहा है।
आश्चर्य है- नाराजगी के बाद भी टाटा को ब्लैक लिस्टेड क्यों नहीं करते?
सांसद ने मंच से सीवरेज के काम को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा- मुझे आश्चर्य है कि नगरीय विकास एवं आवास मंत्री जयवर्द्धनसिंह के साथ मैं टाटा के काम को लेकर नाराजगी जता चुका हूूं। इसके बावजूद टाटा को ब्लैक लिस्टेड क्यों नहीं करते? प्रभारी मंत्री ने कहा- 15 दिन देते हैं उसके बाद पता चलेगा कि टाटा हो या बाटा किसी पर भी कार्रवाई हो सकती है। उन्होंने प्रभारी निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल को मंच पर बुलाया और टाटा के काम की जानकारी ली। सिंघल ने कहा- प्रभारी मंत्री को टाटा पर अब तक लाई पैनल्टी के बारे में बताया है। आगे वे ही मार्गदर्शन देंगे।
विधायक के भाषण के बीच प्रभारी मंत्री ने मंच पर अपनी बात कही।