- Hindi News
- National
- Ujjain News Mp News More Than 20 Thousand Devotees Visited Chintaman Ganesh39s Chaitra For The Desired Fruit
चिंतामण गणेश की चैत्र की पहली जत्रामनाेवांछित फल के लिए 20 हजार से अधिक श्रद्धालुअाें ने किए दर्शन
श्री चिंतामण गणेश की चैत्र की पहली जत्रा बुधवार काे थी। पहले दिन 20 हजार से अधिक श्रद्धालुअाें ने मनाेवांछित फल प्राप्ति के लिए दर्शन किए। इस बार पांच जत्राएं रहने वाली हैं। जिन्हें ध्यान में रखकर समिति ने यहां श्रद्धालुअाें की सुविधाअाें के लिए जरूरी इंतजाम कर रखे हैं।
जत्रा के पहले दिन तड़के चार बजे पट खुल गए थे। शंकर पुजारी ने बताया कि पट खुलने पर भगवान काे सिंदूर व चांदी के बरक का चाेला चढ़ाया गया। इसके बाद सुबह 8 बजे विशेष श्रृंगार कर महाअारती की गई। इसके बाद श्रद्धालुअाें काे दर्शन करवाए जाने लगे थे। चूंकि भीड़ ज्यादा थी इसलिए दर्शन बाहर से ही करवाए गए गर्भगृह से नहीं। दर्शन का ये सिलसिला शाम तक चलता रहा। पुजारी ने बताया कि इस बार पांच बुधवार की पांच जत्राएं रहने वाली हैं। फसल कटाई अादि कामाें से निपटने पर श्रद्धालुअाें की भीड़ जत्रा में बढ़ती चली जाएगी। इधर ज्याेतिषाचार्य अानंदशंकर व्यास ने बताया कि जत्रा प्राचीन काल से चली अा रही हैं। पू्र्व निगम सभापति नंदलाल पाेद्दार ने इसे वृहद रूप दिया था। उन्हाेंने ही श्रद्धालुअाें की सुविधा काे ध्यान में रखते हुए समर्थकाें के साथ पटरी पर लेटकर प्रदर्शन किया था तब यहां स्टेशन बनाए जाने की उनकी मांग पूरी हुई थी।
भीड़ ज्यादा होने से श्रद्धालुओं को गर्भगृह के बाहर से ही दर्शन करवाए गए।