- Hindi News
- National
- Ujjain News Mp News Narmada Water From Pipeline From Indore For Shipra Bath
शिप्रा स्नान के लिए इंदौर से पाइप लाइन से आया नर्मदा का पानी
उज्जैन | मार्च-अप्रैल के स्नान पर्वाें के लिए नर्मदा का पानी पाइप लाइन के जरिए अाने लगा है। उज्जैनी से अा रहा ये पानी त्रिवेणी घाट पर जमा हाे रहा है। इस घाट के पूरे भरने पर स्टाप डेम के गेट खाेलकर इसे रामघाट सहित अन्य घाटाें की तरफ बढ़ा दिया जाएगा। 24 मार्च से स्नान पर्वाें का दाैर शुरू हाेने जा रहा हैं। इस दिन भूतड़ी अमावस्या है। इसका स्नान कालियादेह महल के 52 कुंडाें में हाेगा। जबकि 25 मार्च काे गुड़ी पड़वा, 8 अप्रैल से 7 मई तक बैसाखी स्नान पर्व व 18 अप्रैल काे पंचक्राेशी यात्रा की शुरुअात का स्नान पर्व हाेगा। कलेक्टर शशांक मिश्र ने कहा कि जरूरत अनुसार सभी घाटाें पर स्नान के लिए पानी उपलब्ध करवाएंगे।