- Hindi News
- National
- PANBIHAR News Mp News National Player Ghiya Dies Of Heart Attack In Badminton Court
नेशनल खिलाड़ी घिया का बैडमिंटन कोर्ट में हृदयाघात से निधन
उज्जैन | माधव क्लब के समीप शलाका बैडमिंटन हॉल में प्रैक्टिस करते हुए मास्टर नेशनल बैडमिंटन खिलाड़ी एवं दवा व्यापारी अनिल घिया की रविवार दोपहर हृदयाघात से मौत हो गई।
वे दो राउंड खेलने के बाद रेस्ट के लिए कुर्सी पर बैठे थे। साथी खिलाड़ियों से मैच को लेकर चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें हृदयाघात हो गया, जिससे उनकी मौत हो गई। प्रशिक्षक प्रभात सिरसट ने बताया शलाका में 60प्लस खिलाड़ियों के प्रैक्टिस मैच चल रहे हैं। रविवार दोपहर खिलाड़ी अनिल घिया भी खेल रहे थे दो राउंड खेलने के बाद वे रेस्ट के लिए पीछे जाकर कुर्सी पर बैठे थे। यहां मौजूद अन्य साथी खिलाड़ियों से मैच को लेकर चर्चा कर रहे थे। बातचीत करते हुए अचानक वे चुप हो गए। बातचीत में उनका जवाब नहीं मिलने पर खिलाड़ी डॉ. आशीष शर्मा ने पीछे पलट कर देखा तो वे चुप थे। उन्हें हिलाया तो वे लटक गए इस पर डॉ. शर्मा ने उन्हें सीपीआर दी लेकिन वे होश में नहीं आ पाए। इसके बाद साथी उन्हें सांवेर रोड स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कोच सिरसट ने बताया घिया 60 प्लस मास्टर्स बैडमिंटन की राज्य एवं राष्ट्रीय स्पर्धाओं में खेलते थे। 8 साल पहले उनकी बायपास
सर्जरी हो चुकी है।