- Hindi News
- National
- Ujjain News Mp News National Sindhi Mahila Manch Celebrates Phag Festival Played Holi With Flowers
राष्ट्रीय सिंधी महिला मंच ने मनाया फाग उत्सव, फूलों से खेली होली
राष्ट्रीय सिंधी महिला मंच ने मनाया फाग उत्सव, फूलों से खेली होली
उज्जैन | राष्ट्रीय सिंधी महिला मंच द्वारा शुक्रवार को सिंधी समाज धर्मशाला सिंधी कॉलोनी में फूलों की होली खेलकर फाग उत्सव मनाया। मंच अध्यक्ष अनीता राजवानी के नेतृत्व में आयोजित फाग महोत्सव में राधा कृष्ण की झांकी बनाई गई तथा भजनों पर महिलाओं ने नृत्य किया। इस अवसर पर पार्षद रिंकू दीपक बेलानी, कशिश सीतलानी, रिध्दि मूलानी, किरण राजवानी, मौसमी रोचवानी, नेहा रहलानी, कौशल्या टहलानी आदि मौजूद थी। इस मौके पर ओम अनिका सांस्कृतिक संस्थान द्वारा प्रस्तुति भी दी गई।
होली मिलन...रंगोत्सव में खेली सूखे रंगों से होली, कई स्पर्धाएं भी हुई
उज्जैन | महावीर इंटरनेशनल वीरा केंद्र द्वारा होली मिलन कार्यक्रम रखा गया। इसमें सूखे रंगों से होली खेली तथा विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इस अवसर पर वीरा उर्मिला भंडारी, प्रेमलता सिरोलिया, कांता बांठिया, ज्योति चोरड़िया, शगुन मारू, अनीता जैन, शकंुतला मेहता, कुसुम तरवेचा, आभा बांठिया, प्रेमलता रूनवाल, रेखा गुप्ता, तरुणा जोशी आदि उपस्थित थी।
रीजन दो कॉन्फ्रेंस में लायंस क्लब सुरभि को सर्वश्रेष्ठ क्लब पुरस्कार
उज्जैन | लायंस क्लब्स इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट 3233-जी -2 के रीजन -2 की कॉन्फ्रेंस सु-रेखा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि शकुंतला गोयल, विशेष अतिथि आरजी पाठक एवं मुख्य वक्ता नलिनी लंगर थीं। कॉन्फ्रेंस में उज्जैन जिले के बारह लायंस क्लब्स द्वारा की गई विभिन्न सेवा गतिविधि के लिए क्लब्स और उनके सदस्यों को पुरस्कृत किया गया। लायंस क्लब उज्जैन सुरभि को सर्वश्रेष्ठ क्लब से पुरस्कृत किया। जानकारी लायन मधु गुप्ता ने दी।