युवाओं में नैतिक सामर्थ्य की जरूरत-अवनीश भाई
उज्जैन | युवाओं को नैतिक रूप से समर्थ बनाने की जरूरत है। इसके लिए राजयोग को अपनाना होगा।
यह कहना है ब्रह्माकुमारीज के माउंट आबू से आए अवनीश भाई का। ब्रह्माकुमारीज के अभा प्रदर्शनी अभियान के दौरान आए अवनीश भाई ने युवाओं को राजयोग से जुड़ने का आह्वान किया। युवा प्रभाग के द्वारा स्वर्णिम भारत बनाने के लक्ष्य को लेकर अभा प्रदर्शनी बस अभियान शहर आया। अभियान के तहत भैरवगढ़ जेल, संत मीरा स्कूल, साई फाउंडेशन, धन्वन्तरि आयुर्वेद मेडिकल कालेज में कार्यक्रम हुए। ब्रह्माकुमारी के हार्मनी हाल में अभियान के साथ आए यात्रियों का अभिनंदन किया गया। विधायक पारस जैन, रवि प्रकाश लंगर, श्याम महेश्वरी बतौर अतिथि मौजूद थे। यात्रा गुरुवार को उज्जैन से उन्हेल रवाना हो गई। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी उन्नति बहन, कृति बहन, विधायक जैन, रवि प्रकाश लंगर, नलिनी लंगर ने संबोधित किया। उषा दीदी ने युवाओं को प्रेरित किया। व्यसन मुक्ति का संदेश देने के लिए नाटक प्रस्तुत किया गया। मंजू दीदी ने आभार माना। मधुबाला दीदी ने संचालन किया।