पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ujjain News Mp News Negligence Of Doctors To Remove The Kidney Was To Inform The Family Investigation Report

किडनी निकालने में डाॅक्टरों की लापरवाही परिवार काे सूचना देनी थी- जांच रिपाेर्ट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चेरिटेबल अस्पताल में महिला की किडनी निकालने के मामले में सीएमएचओ द्वारा की गई जांच में प्राथमिक तौर पर डॉक्टर्स की लापरवाही सामने आई है। सर्जन को किडनी खराब होने और उसे निकाले जाने के बारे में अवगत कराना था, जो कि नहीं करवाया गया। ऑपरेशन के बाद बताया कि किडनी निकाली है। मामले में इंदौर एमवाय अस्पताल के विशेषज्ञों से जांच करवाई जाएगी। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए मंगलवार को इंदौर रैफर किया।

पेट दर्द की शिकायत के चलते नुसरत बी पति मोहसीन निवासी महाकाल रोड को चेरिटेबल अस्पताल में भर्ती किया था। जहां पर उसकी गठान का ऑपरेशन करने के दौरान डॉक्टर्स ने किडनी भी निकाल दी। परिजनों ने आक्रोश जताते हुए स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट को शिकायत की थी। उसके बाद सीएमएचओ डॉ. अनुसुइया गवली ने टीम के साथ में चेरिटेबल अस्पताल जाकर जांच की थी तथा मरीज के इलाज के पर्चे व जांच रिपोर्ट आदि जब्त किए थे। परिवार के लोगों ने आरोप लगाए कि सोनोग्राफी रिपोर्ट में किडनी ठीक थी, उसके बावजूद डॉक्टर्स ने नुसरत की किडनी निकाली है। हमें पहले से अवगत भी नहीं करवाया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि किडनी को जांच के लिए आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज की लैब में भेजा है जिसके अधिन चेरिटेबल अस्पताल का संचालन होता है। ऐसे में निष्पक्ष व विस्तृत जांच के लिए इंदौर एमवाई अस्पताल के विशेष विशेषज्ञों से जांच करवाई जाएगी। इसके लिए सीएमएचओ डॉ. गवली ने कलेक्टर शशांक मिश्र को पत्र लिखा है।

सर्जन की लापरवाही है

डॉ.अनुसुइया गवली, सीएमएचओ

प्राथमिक जांच के बाद नुसरत बी को इंदौर रैफर कर दिया गया।
खबरें और भी हैं...