- Hindi News
- National
- Ujjain News Mp News Neither Garbage Separate Nor Dress Code Global Fined 25 Million
न कचरा अलग, न ही ड्रेस कोड ग्लोबल पर सवा दो लाख जुर्माना
उज्जैन | सफाई और स्वच्छता के लिए जमीनी काम परखने नगर निगम आयुक्त ऋषि गर्ग ने गुरुवार को दौरा किया। आयुक्त ने एमआर 5 ट्रांसफर स्टेशन पहुंचकर पाया कि स्टेशन पर कचरा बिखरा पड़ा है। कचरा अलग-अलग करने के लिए कोई कर्मचारी नहीं है। ऐसे में उन्होंने ग्लोबल कंपनी पर एक लाख रुपए का जुर्माना किया। इसी स्टेशन
पर मौजूद कर्मचारियों को परिचय पत्र के बगैर देखकर उन्होंने एक लाख रुपए का जुर्माना भी किया। इसी तरह धन्नालाल की चाल क्षेत्र में आयुक्त ने देखा कि रोड किनारे रखे लिटर बिन में कचरा भरा होकर बड़ी मात्रा में कचरा आस पास बिखरा हुआ है। यह देख आयुक्त वाहन से उतरे संबंधित अफसरों-कर्मचारियों को तलब किया। कचरा ओवरफ्लाे होने पर ग्लोबल कंपनी पर 25 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया। इस तरह एक दिन में सवा दो लाख रुपए का जुर्माना किया।
एमआर 5 ट्रांसफर स्टेशन का मामला