पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ujjain News Mp News No Coaches For Training In Boxing Academy 5 Players Have Been Practicing At Their Level For 6 Months

बॉक्सिंग एकेडमी में प्रशिक्षण के लिए कोच नहीं, 5 खिलाड़ी 6 माह से अपने स्तर पर कर रहे प्रैक्टिस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विक्रम विश्वविद्यालय के जिम्नेशियम हॉल स्थित बॉक्सिंग एकेडमी में पिछले 6 महीने से खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए कोच उपलब्ध नहीं है। इसके कारण 6 माह में खिलाड़ियों की संख्या बढ़ने की बजाय कम हो गई है। एक साल पहले जहां 22 खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे वहीं वर्तमान समय में एकेडमी के केवल 5 खिलाड़ी यू ट्यूब और ऑनलाइन बॉक्सिंग देखकर प्रैक्टिस कर रहे हैं।

जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव एडवोकेट यशवंत अग्निहोत्री ने चार साल पहले क्षीरसागर एरिना में राज्य स्तरीय बॉक्सिंग स्पर्धा कराई गई थी। इसके बाद शहर में लोग बॉक्सिंग सीखने के लिए आगे आए थे, लोगों की रुचि को देखते हुए एक हॉल में बॉक्सिंग एकेडमी की नींव रखी गई। 1 साल तक बॉक्सिंग सीखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों नेे अपने बच्चों के रजिस्ट्रेशन कराए थे। खेल विभाग ने भी इसमें मदद की और अंतरराष्ट्रीय स्तर की बॉक्सिंग रिंग उपलब्ध कराई। विश्वविद्यालय ने कैंपस स्थित जिम्नेशियम हॉल में एकेडमी की स्वीकृति दी।

अंतरराष्ट्रीय रिंग िजसका उपयोग नहीं हो रहा।

कोच को वेतन देने के लिए भी एसोसिएशन के पास फंड नहीं बचा

एकेडमी में 32 खिलाड़ी नियमित रूप से आ रहे थे। खिलाड़ियों की बढ़ती संख्या को देखकर जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन ने अपने खर्च पर कोच नियुक्त किया। एक साल तक एकेडमी बढ़िया चलती रही लेकिन गरीब वर्ग के खिलाड़ियों से फीस एकत्रित नहीं हो पा रही थी। कुछ समय एसोसिएशन ने कोच के वेतन की व्यवस्था की लेकिन लगातार खिलाड़ियों की संख्या कम होती गई। कोच को वेतन देने के लिए भी एसोसिएशन के पास फंड नहीं बचा। इस पर कोच ने एकेडमी को छोड़ दिया। पिछले 6 महीने से कोच नहीं है अौर केवल 5 खिलाड़ी प्रैक्टिस के लिए आते हैं। वर्तमान में यह स्थिति बनी हुई है कि अंतरराष्ट्रीय रिंग होने के बावजूद एकेडमी बंद होने की कगार पर है।
खबरें और भी हैं...