पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्रदूषण न फैले, इसलिए अपने वाहनों को हमेशा दुरुस्त रखें

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जनसंख्या में अनियंत्रित वृद्धि, औद्योगीकरण, शहरीकरण, यातायात साधनों में वृद्धि तथा आधुनिकता के कारण पर्यावरण प्रदूषण की समस्या िदन-प्रतिदिन जटिल होती जा रही है। हवा और पानी हमारे जीवन की प्राथमिक आवश्यकताएं हैं। वर्तमान में इनका प्रदूषण अत्यधिक बढ़ गया है तथा इसमें लगातार इजाफा हो रहा है। केवल यातायात के कारण वायु का प्रदूषण 60 प्रतिशत पाया गया है। यातायात साधनों के समुचित रख-रखाव व नियमित संधारण से वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। हम सभी को इसमें योगदान देना जरूरी है। मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय ने आमजन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए पेम्प्लेट वितरण किया। इसमें अनुरोध किया गया कि अपने वाहन के कार्बाेरेटर की नियमित सफाई कराएं, उत्तम गुणवत्ता का पेट्रोल व ऑइल प्रयोग करें, पेट्रोल व ऑइल का सही अनुपात में उपयोग करें, ब्रेक पर पैर रखकर गाड़ी न चलाएं, क्ल्च का इस्तेमाल आवश्यकता पड़ने पर ही करें, इंजिन की समय-समय पर सफाई कराए। इसके अलावा अन्य समझाइश भी इसमें शामिल है।

आमजन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया

समझाइश देते अिधकारी।
खबरें और भी हैं...