पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ujjain News Mp News No Suspected Corona Virus Patient Found In The District So Far

जिले में कोरोना वायरस का कोई संदिग्ध मरीज अब तक नहीं मिला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उज्जैन | सोशल मीडिया पर जिले में कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज होने के मैसेज के बाद स्वास्थ्य विभाग तत्काल हरकत में आया है। अधिकारियों ने पूरे जिले में पड़ताल करवाई तो ऐसा कोई मरीज नहीं पाया गया। इसको लेकर सीएमएचओ डॉ. अनुसुइया गवली ने कहा जिले में कोई भी मरीज नहीं पाया गया है। अनावश्यक अफवाह फैलाई जा रही है। पूर्व में एमबीबीएस के छात्र व उसकी मां को संदेह के आधार पर माधवनगर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया था, उसी पुरानी खबर को नए सिरे से प्रस्तुत किया जा रहा है। लोग इस तरह की अफवाह नहीं फैलाएं। छात्र व उसकी मां की जांच करवाई थी, जिसमें उन्हें कोरोना वायरस नहीं पाया गया। रिपोर्ट आने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया था।
खबरें और भी हैं...