- Hindi News
- National
- Ujjain News Mp News Now Eunuchs Will Come Home From The Corporation To Collect Property
अब संपत्तिकर वसूलने निगम की ओर से घर आएंगे किन्नर
उज्जैन | नगर निगम संपत्तिकर वसूली बढ़ाने के लिए अब किन्नरों की मदद लेगा। अप्रैल से ऐसा किया जाएगा। निगम के उपायुक्त योगेंद्र पटेल के अनुसार निगम ने स्वच्छता अभियान के तहत जागरूकता बढ़ाने के लिए किन्नरों की मदद ली थी जिसके अच्छे परिणाम सामने आए हैं। ऐसे में अब निगम संपत्तिकर और जलकर की बकाया राशि की वसूली के लिए किन्नरों की मदद लेगा। अगले सत्र से ऐसा किया जाएगा। पटेल ने बताया किन्नर बकायादारों के साथ ऐसे लोगों के यहां भी जाएंगे जो नियमित कर जमा नहीं करवाते।