- Hindi News
- National
- Ujjain News Mp News Now Pwd39s Simhastha Sub Division Will Construct 17 Including Road Tender Continues
अब पीडब्ल्यूडी का सिंहस्थ उपसंभाग सड़क सहित 17 निर्माण करेगा, टेंडर जारी
उज्जैन | सिंहस्थ-2016 में सिंहस्थ कार्यों के लिए बनाया गया पीडब्ल्यूडी उपसंभाग सिंहस्थ अब वार्डों के निर्माण कार्य भी करेगा। सात वार्डों में नाली व सड़क बनाने के साथ ही पैबर ब्लॉक लगाने सहित 17 कार्य किए जाएंगे। सभी कार्य विधायक निधि से होंगे। पीडब्ल्यूडी उपसंभाग सिंहस्थ ने निर्माण कार्यों के टेंडर जारी किए हैं। ठेका कंपनियों को 19 मार्च तक टेंडर डालना होंगे।
अब तक वार्डों में विधायक निधि के कार्य जिला पंचायत की शाखा आरईएस यानी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा करती आई है। कुछ कार्य नगर निगम को भी दिए गए थे लेकिन अब वार्डों में सड़क, नाली व ब्लॉक लगाने
के कार्य सिंहस्थ उपसंभाग को दिए गए हैं। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों
ने बताया सात वार्डों में विधायक निधि से 17 कार्य किए जाएंगे।