- Hindi News
- National
- Ujjain News Mp News On Usury Charges Ssp Said Auto Driver Did Not Eat Poison
सूदखोरी के आरोप पर एसएसपी ने कहाऑटो चालक ने जहर नहीं खाया टाइफाइड से बिगड़ी थी तबीयत
अब्दालपुरा निवासी ऑटो चालक श्याम ठाकुर को जिला अस्पताल से सोमवार को डिस्चार्ज कर दिया। उसे जीआरपी थाने वालों ने तीन दिन पहले जिला अस्पताल में भर्ती किया था व बताया गया था कि युवक ने जहर खा लिया। प|ी ने सूदखोरों की प्रताड़ना से तंग आकर यह कदम उठाना बताते हुए गीता कॉलोनी निवासी विक्की शुक्ला व उसकी बहन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। युवक के साथियों ने डिस्चार्ज पर्चे में टाइफाइड लिखे जाने को लेकर आपत्ति जताई व सिविल सर्जन को शिकायत की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने अभी तक कार्रवाई नहीं की व डॉक्टर भी तीन दिन बाद टाइफाइड बता रहे हैं। इस संदर्भ में एसएसपी से मिलकर शिकायत करेंगे। सोमवार को एसएसपी सचिन अतुलकर ने बताया ऑटो चालक ने जहर नहीं खाया था। डॉक्टरों ने रिपोर्ट में टाइफाइड से तबीयत बिगड़ना बताई। सूदखोरी का जो आरोप लगाया जा रहा है उसकी जांच कराई गई है। जिसमें यह पता चला कि उक्त युवक खुद दो प्रतिशत पर पैसा लेकर ब्याज पर चलाता है। जिनकों उसने पैसा दिया उनसे भी संपर्क किया जाएगा। जीवाजीगंज पुलिस को जांच सौंपी गई है।