- Hindi News
- National
- Ujjain News Mp News Online Shopping Boom From 3 Crore To 25 Crore In 18 Years Annual Business Now America Australia Indonesia Are Also Exporting
ऑनलाइन शॉपिंग से आया उछाल, 18 साल में 3 करोड़ से बढ़कर 25 करोड़ रु. सालाना काराेबार; अब अमेरिका, आस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया भी हो रहा निर्यात
होली पर देखिए भैरवगढ़ शिल्प के अनोखे रंग...
{रंग और डिजाइन से बढ़ी कपड़ों की डिमांड, राजा-महाराजाओं के लिए शुरू हुए थे ये प्रिंटेड कपड़े
उज्जैन | ये भैरवगढ़ शिल्प के रंग है। कभी राजा-महाराजाओं के पहनने के लिए उनकी पसंद के रंग और डिजाइन में इन्हें प्रिंट किया जाता था। अब ये खास लोगों की पंसद बन गया है। खासकर अमेरिका, आस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया और थाईलैंड में इसकी डिमांड ज्यादा है। पिछले कुछ साल में ऑनलाइन शॉपिंग का चलन आने से इनके कारोबार में उछाल आ गया है। हस्त शिल्प विकास निगम के सतीश शुक्ल कहते हैं- निगम के माध्यम से कारोबारियों को विदेशों तक ट्रेनिंग और व्यापार के गुर सिखाए गए हैं। इससे 2002-03 में 2-3 करोड़ का कारोबार अब 25 से 30 करोड़ रुपए सालाना तक पहुंच गया है।
कंटेंट: ओमप्रकाश सोनोवणे | फोटो: अशोक मालवीय
ये रंग पक्के हैं... क्योंकि इनसे हैं उज्जैन की पहचान, चटख रंग के लिए तेज धूप में सुखाते हैं
1. रंगों से प्रिंट करने के बाद कपड़ों को सुखाया जाता है। 2. सफेद कपड़ों को बिछाकर उन पर रंग-डिजाइन के छापे लगाती करीगर। 3. कपड़ों में ज्यादातर बैडशीट व साड़ियां बनती है, इन्हें एक्सपाेर्ट से पहले रंग पक्का करने के लिए धूप में सुखाया जाता है।
फल-सब्जियों से बनाते थे रंग
इब्राहिम बड़वाले बताते हैं कि भैरवगढ़ की पहचान वेजिटेबल कलर्स (अलीजिरियन प्रिंट) थे। यानी फलों, सब्जियों और अन्य हर्बल उत्पाद से यह बनते थे। अब केमिकल रंगों का जमाना है। इसलिए इनका उपयोग ही हो रहा है।
120 से ज्यादा रंगों की कलाकारी
शिल्पी नेपथाल सीरिज, वेट सीरिज और पोर्शन सीरिज के 120 से ज्यादा रंगों को मिलाकर अपनी पहचान बनाने वाले कुछ खास रंग तैयार करते हैं। इनमें रेड, ओरेंज, येलो, लेमन येलो, गोल्डन येलो, ब्लैक, चॉकलेट, ग्रीन, वायलेट, ब्राऊन, फिरोजी, पिंक, आसमानी, मेंगो हैं।
बेडशीट्स से लेकर सूट-साड़ी तक
अंग्रेजी शासन में रजाई-गादी, बेड शीट्स में यह कला जीवित रही। इसके बाद बटिक डिजाइनों ने कदम रखा तो शिल्पियों ने इसे अपना लिया। यहां बेड शीट्स से लेकर साड़ी, सूट्स और सजावटी पेंटिंग्स तक तैयार की जाती है।