पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ujjain News Mp News People Canceling Train Journeys Refunds Increased From 80 Thousand To 15 Lakh In One Day

ट्रेन यात्राएं रद्द कर रहे लोग, एक दिन में 80 हजार से बढ़कर डेढ़ लाख हुआ रिफंड

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना का खौफ यात्रा में नजर आने लगा है। खासकर लंबी दूरी वाली ट्रेनों में। इनमें यात्रा करने वाले अब टिकट कैंसिल कराने लगे हैं।

उज्जैन से लंबी दूरियों के लिए 30 ट्रेन चलती हैं। 14 से 15 हजार यात्री सफर करते हैं। तीन दिन पहले तक आरक्षण निरस्त करवाने पर रेलवे को औसत 70 से 80 हजार रुपए रोज चुकाने पड़ रहे थे लेकिन अब यह आंकड़ा 1.50 लाख तक पहुंच गया है। शनिवार दोपहर 1.45 बजे उज्जैन पहुंची मालवा एक्सप्रेस के जनरल, स्लीपर कोच में दबाव ज्यादा दिखाई दिया जबकि एसी कोच में ऐसी स्थिति नहीं थी। इसी तरह के हालात इंदौर-पुणे, हजरत निजामुद्दीन, अवंतिका एक्सप्रेस में भी दिखाई दिए। लोग ट्रेनों में एसी कोच में यात्रा से परहेज करने लगे हैं। उनका कहना है कि कंबल, तकिए से संक्रमण का खतरा ज्यादा रहता है।

मंदिर, स्कूल और कॉलेज हर जगह संक्रमण का खतरा, उठाए ये कदम

मास्क लगाकर महाकाल आए शंकराचार्य वासुदेवानंद, ज्योतिर्लिंग दर्शन किए

बद्रिकाश्रम ज्योतिष मठ हिमालय के शंकराचार्य एवं श्रीरामजन्मभूमि मंदिर निर्माण ट्रस्ट के सदस्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती महाराज ने शनिवार दोपहर महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए। शंकराचार्य कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाए हुए थे। उन्होंने दैनिक भास्कर की पुस्तक का अवलोकन किया। वे चारधाम मंदिर में ठहरे हैं।

विक्रम विश्वविद्यालय की तीन राष्ट्रीय संगोष्ठियां स्थगित

विक्रम विवि में अर्थशास्त्र अध्ययनशाला द्वारा 19 व 20 मार्च, प्राचीन भारतीय इतिहास-संस्कृति एवं पुरातत्व अध्ययनशाला द्वारा 20 व 21 मार्च आैर हिंदी अध्ययनशाला द्वारा 21 व 22 मार्च को राष्ट्रीय संगोष्ठियां रखी थीं। कुलानुशासक डॉ. शैलेंद्र कुमार शर्मा ने बताया तीनों संगोष्ठियों को स्थगित कर दिया है। नई तारीखों की घोषणा अलग से की जाएगी।

आंगनवाड़ी 31 तक बंद : जिले के अांगनवाड़ी केंद्राें का संचालन बंद करने के अादेश हुए हैं। जिसके तहत अांगनवाड़ियां 31 मार्च तक बंद रहेंगी।

पहली से चौथी आैर छठवीं-सातवीं की परीक्षा स्थगित

शासकीय स्कूलों में सोमवार से शुरू होने वाली पहली से चौथी आैर छठवीं-सातवीं कक्षा की परीक्षाएं स्थगित हो गई हैं। जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) पीएस सोलंकी ने बताया शासन के निर्देशानुसार परीक्षाएं
स्थगित की हैं। निजी स्कूलों में भी स्थानीय परीक्षाएं स्थगित करने के निर्देश दे दिए हैं। 5वीं-8वीं आैर 10वीं-12वीं की परीक्षाएं यथावत चलती रहेगी।

खबरें और भी हैं...