- Hindi News
- National
- Ujjain News Mp News Police Now Starts Monitoring Rooftops With Drones In Sensitive Areas
संवेदनशील क्षेत्रों में अब पुलिस ने ड्रोन से छतों की निगरानी शुरू की
पता करेंगे छत पर पत्थर अथवा अन्य कोई आपत्तिजनक सामान तो नहीं रखा
होली समेत आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने संवेदनशील इलाकों की निगरानी बढ़ा दी। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पहली बार ड्रोन की मदद से संवेदनशील क्षेत्रों के मकानों की छतों की वीडियोग्राफी कराई जा रही है। रविवार को महाकाल थाना टीआई प्रकाश वास्कले ने तोपखाना, बेगमबाग, कोट मोहल्ला, महाकाल घाटी समेत अन्य क्षेत्रों में ड्रोन उड्राया व पता किया कि कहीं किसी छत पर पत्थर अथवा अन्य कोई आपत्तिजनक सामान तो नहीं रखा है।
एसएसपी सचिन अतुलकर ने बताया शहर के सभी थाना क्षेत्रों के संवेदनशील क्षेत्रों की ड्रोन से वीडियो व फोटोग्राफी कराई जा रही है। होली व रंगपंचमी पर गेर के बाद गुड़ी पड़वा तक लगातार धार्मिक और सामाजिक आयोजनों का दौर चलेगा, जिसे ध्यान में रखते हुए सतर्कता के लिए यह सब किया जा रहा है। महाकाल थाने के बाद जीवाजीगंज थाना क्षेत्र, खाराकुआं, कोतवाली, नीलगंगा, देवासगेट थाना क्षेत्र में ड्रोन उड़वाकर छत, मकानों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।
ड्रोन उड़ाने के बाद मोबाइल में लाइव देखते पुलिस अधिकारी। इनसेट ड्रोन उड़ाता ऑपरेटर।
वीडियोग्राफी का निर्णय, ताकि त्योहारों पर सतर्कता बरती जा सके