- Hindi News
- National
- Ujjain News Mp News Police Videographed The Terrains With Drones In Eight Areas
पुलिस ने आठ क्षेत्रों में ड्रोन से कराई छतों की वीडियोग्राफी
आज तोपखाना में पांच मकानों की छतों से पुलिसकर्मी निगरानी करेंगे
भास्कर संवाददाता | उज्जैन
रंगपंचमी को लेकर सुरक्षा की तैयारी पुलिस ने की है। शुक्रवार को महाकाल थाना क्षेत्र की आठ मार्गों पर पुलिस ने ड्रोन उड़ाया। यहां के मकानों की छतों की वीडियोग्राफी कराई गई। शनिवार को तोपखाना में पांच ऊंची बिल्डिंगों पर पुलिसकर्मी निगरानी करेंगे। महाकाल थाना पुलिस ने करीब साढ़े तीन घंटे थाना क्षेत्र के कोट मोहल्ला, महाकाल चौराहा, बेगमबाग, खंदार मोहल्ला, नलिया बाखल व दौलतगंज व लोहे का पुल क्षेत्र समेत पटनीबाजार में ड्रोन उड़ाया। टीआई प्रकाश वास्कले ने बताया छतों की वीडियोग्राफी के दौरान कहीं कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली। शनिवार को तोपखाना से ध्वज गेर को ध्यान में रखते हुए पांच मकानों की छत पर पुलिसकर्मी तैनात रहकर दूरबीन से व्यवस्था पर नजर रखेंगे।