पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ujjain News Mp News Prisoner39s Death Brother39s Charge Prisoners In Jail Punched Kali39s Stomach

कैदी की मौत, भाई का आरोप- जेल में कैदियों ने काली के पेट में घूंसे मारे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

काली

इंदौर/उज्जैन | उज्जैन की भेरूगढ़ जेल से एमवाय हॉस्पिटल लाए गए विचाराधीन कैदी की शनिवार को मौत हो गई। उसके भाई का आरोप है कि उसे चार कैदियों ने जेल में बुरी तरह से पीटा। पेट में अंदरूनी चोट लगने के कारण उसके मल द्वार से खून निकल रहा था। मामले की मजिस्ट्रियल जांच कराई जा रही है। एमवायएच पुलिस के मुताबिक, मृतक कैदी का नाम काली (36) था। वह उज्जैन के बामन कांकरिया में रहता था। आठ दिन पहले भेरूगढ़ जेल में उसे बंद किया गया था। उसके छोटे भाई गुट्‌टू ने बताया कि होली के दो दिन पहले किसी विवाद के चलते उसे नीलगंगा थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया। पिता का गैंगरीन का ऑपरेशन था। इसके चलते पूरा परिवार उनके साथ था। इस बीच पुलिस ने परिवार को जानकारी दिए बिना काली को जेल भेज दिया। चार दिन बाद जब अस्पताल से घर पहुंचे तो लोगों ने जानकारी दी। पांचवें दिन गांव के चौकीदार ने बताया कि काली की तबीयत ज्यादा खराब है। उसे एमवायएच में भर्ती किया गया है। बुधवार शाम को गुट्टू, काली से मिलने एमवायएच पहुंचा। वहां काली के मल द्वार से खून बह रहा था और पेट पर चोट के निशान थे। काली ने गुट्टू को बताया कि उसे जेल में चार कैदियों ने पीटा है, उसके बाद ही तबीयत बिगड़ गई। गुट्‌टू का आरोप है कि काली को पेट में घूंसों से मारा गया, जिससे उसके पाचन तंत्र में चोट आई।
खबरें और भी हैं...