पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ujjain News Mp News Problems Of Welcoming The Director Of Pension Directorate

पेंशन संचालनालय के संचालक का स्वागत कर बताई समस्याएं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उज्जैन | जिला पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक संंघ के प्रतिनिधिमंडल ने संचालक पेंशन संचालनालय मप्र सतीशचंद्र दुबे का उज्जैन आगमन पर स्वागत किया।

इस दौरान उनसे पेंशनर्स हित के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्हें बैंकों द्वारा पेंशनर्स की पेंशन में किए कटौत्रे, अतिरिक्त अतिरिक्त भुगतान की वास्तविक स्थिति न बता पाने, अधिकांश बैंकों द्वारा मंहगाई राहत और अन्य एरियर्स का देरी से भुगतान, हर महीने मिलने वाली पेंशन का पूर्ण विवरण, कटौत्रों आदि की जानकारी एसएमएस द्वारा अवगत न कराने जैसी समस्याओं से अवगत कराया। संचालक दुबे ने मुख्यमंत्री राज्य कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना की जानकारी दी व पेंशनर संघों से अपेक्षा की कि सभी पेंशनर्स तक यह जानकारी पहुंचाकर इच्छुक पेंशनर्स का बायोडाटा निर्धारित प्रारूप में भरकर आिखरी तारीख 31 मार्च तक प्रेषित करवाएंगे। प्रतिनिधि मंडल में संघ अध्यक्ष अरविंद किशोर भटनागर, सचिव आरसी शर्मा, महासचिव एलएन सोलंकी, दीपक शैम्बेकर शामिल थे।

संचालक का स्वागत करते पेंशनर्स।
खबरें और भी हैं...