पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ujjain News Mp News Property Recovery 26 Crores 4 Crores More Than Last Year

संपत्तिकर वसूली 26 करोड़ रु., पिछले साल सेे 4 करोड़ ज्यादा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उज्जैन | नगर निगम का संपत्तिकर वसूली का आंकड़ा मार्च के दूसरे सप्ताह में 26 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। पिछले साल इस दौरान 22 करोड़ रुपए वसूली हुई थी। निगम उपायुक्त योगेंद्र पटेल के अनुसार ई-नगर पालिका से कर जमा करने में रहवासी ज्यादा रुचि ले रहे हैं। उन्हें जोन कार्यालयों में जाने से छुटकारा मिल गया है। उपायुक्त के अनुसार 6 जोन कार्यालयों से इस वर्ष अब तक 49 हजार 100 रसीद काटी हैं। आंकड़ा इसी सप्ताह 50 हजार के पार पहुंचने की उम्मीद है। उपायुक्त पटेल के अनुसार इसके लिए https://www.mpenagarpalika.gov.in ® Citizen Services ® Property Tax ® Property Tax Quick Pay पर जाकर अपना संपत्तिकर आईडी दर्ज कर संपत्तिकर की जानकारी प्राप्त कर आनलाइन भुगतान कर सकते हैं।
खबरें और भी हैं...